24 अक्टूबर 2011 - 20:30

राष्ट्रपति ने मध्यपूर्व के अरब देशों में जनांदोलनों को भ्रमित करने के विश्व साम्राज्य के कुप्रयासों की ओर से सचेत किया है.....

राष्ट्रपति ने मध्यपूर्व के अरब देशों में जनांदोलनों को भ्रमित करने के विश्व साम्राज्य के कुप्रयासों की ओर से सचेत किया है।
 
डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद आज पूर्वी ईरान के दक्षिणी ख़ुरासान प्रांत के बीरजंद नगर में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका व उसके घटक अपनी वर्चस्ववादी नीतियों के कारण क्षेत्रीय राष्ट्रों के बीच सबसे घृणित हैं और इस समय जब वे यह समझ चुके हैं कि क्षेत्र में न्याय, स्वतंत्रता व इस्लाम की ओर वापसी हेतु एक महान क्रांति आरंभ हो चुकी है तो वे मुखौटा बदल कर राष्ट्रों पर अपने वर्चस्व को सुदृढ़ बनाना तथा मध्यपूर्व की जनक्रांतियों को कुचलना व भ्रमित करना चाहते हैं। उन्होंने इसी प्रकार लीबिया की जनता की क्रांति तथा साम्राज्य द्वारा इस देश की संपत्ति को लूटने और उसकी स्वाधीनता को कुचलने के प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि लीबियाई राष्ट्र अपनी चेतना और होशियारी के साथ हर उस देश का मुक़ाबला करेगा जो उसकी स्वाधीनता को आघात पहुंचाने के लिए षड्यंत्र रचेगा। उन्होंने इसी प्रकार मध्यपूर्व के राष्ट्रों से कहा कि वे सचेत रहें क्योंकि स्वतंत्रता, न्याय, प्रतिष्ठा, सम्मान व एकेश्वरवाद राष्ट्रों का अधिकार है और उन्हें अपने नेताओं के चयन तथा अपने देश के मुख्य निर्णयों में भाग लेने का अधिकार है।

समाचार समाप्त

.........

166